CBI ने कोलकाता में डॉक्टर की रेप-हत्या केस में गैंगरेप की संभावना को किया खारिज: रिपोर्ट
'एनडीटीवी' के अनुसार, सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के मामले में गैंगरेप की संभावना को खारिज किया है। बकौल रिपोर्ट, उपलब्ध सबूतों से संकेत मिलता है कि घटना में केवल संजय रॉय शामिल था। इससे पहले संजय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में पीड़िता को खून से लथपथ देखने की बात कही थी।
read more at ABP न्यूज़


