श्रीसंत को थप्पड़ मारने की घटना के बाद 200 बार माफी मांग चुका हूं, यह गलत था: हरभजन
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल 'अपने किस फैसले/घटना को बदलना चाहेंगे' पर कहा है, "जो श्रीसंत के साथ घटना हुई मैं उसे बदलना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "जो हुआ वह गलत था मुझे नहीं करना चाहिए था। मैंने 200 बार माफी मांगी है।" दरअसल, आईपीएल 2008 में हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था।
read more at News24 हिन्दी


