क्यों हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम के स्टैंड से हटाया जा रहा है अज़हरुद्दीन का नाम?
हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) के लोकपाल ने राजीव गांधी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड से पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का नाम हटाने का आदेश दिया है। अज़हरुद्दीन के एचसीए अध्यक्ष रहते हुए स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा गया था जो ‘हितों के टकराव’ के अंतर्गत है। लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब (हैदराबाद) ने फरवरी में इसकी शिकायत की थी।
read more at Times Now


