Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में आज आएंगे ₹1500

short by Aakanksha / on Thursday, 7 August, 2025
मध्य प्रदेश सरकार गुरुवार को राजगढ़ ज़िले के नरसिंहगढ़ से राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 'लाडली बहना योजना' की 27वीं किश्त ट्रांसफर करेगी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1,250 की सहायता दी जाती है लेकिन रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनज़र नियमित किस्त के साथ इस बार ₹250 अतिरिक्त दिए जाएंगे।