Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने की सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई रूप से स्थगित करने की घोषणा

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 17 September, 2025
छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने शांति वार्ता को सुगम बनाने के लिए अपने सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई रूप से स्थगित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही समूह ने राज्य सरकार से एक महीने के युद्धविराम की घोषणा करने और इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सुरक्षा अभियानों को निलंबित करने का अनुरोध किया है।