Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने हिमाचल के बिलासपुर में ₹1,470 करोड़ की लागत से बने एम्स का किया उद्घाटन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 5 October, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ₹1,470 करोड़ की लागत से बनाए गए एम्स का बुधवार को उद्घाटन किया। बिलासपुर के एम्स में 18 स्पेशियैलिटी व 17 सुपर स्पेशियैलिटी डिपार्टमेंट हैं और 64 आईसीयू बेड समेत 750 बेड उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में डायलिसिस, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई, अमृत फार्मेसी और आयुष ब्लॉक की सुविधा भी उपलब्ध है।