Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनसीडब्ल्यू ने संदेशखाली हिंसा को लेकर की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 5 March, 2024
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर संदेशखाली हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी 'पीटीआई' से कहा, "संदेशखाली अकेली घटना नहीं है। राज्य में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।"