भारतीय कंपनियों को बनाने होंगे खुद के डिजाइन वाले फोन, तभी मिलेगा मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का लाभ
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मैन्युफैक्चरिंग स्कीम-2.0 का लाभ लेने वाली भारतीय कंपनियों को अपने डिजाइन-तकनीक वाले फोन बनाने होंगे। बकौल वैष्णव, कंपनियों को साबित करना होगा कि डिजाइन उनका है और दूसरे प्रोडक्ट की नकल नहीं है। ₹62,500 करोड़ की इस योजना में पात्र कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग मज़बूत करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
read more at News18 हिंदी


