Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने भारतीय महिला के उत्पीड़न को लेकर चीन को दिया मुंहतोड़ जवाब

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 25 November, 2025
चीनी एयरपोर्ट पर अरुणाचल प्रदेश की पेम वांग थोंगडोक के साथ 18 घंटे तक बदसलूकी के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है, "मैं चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों के इस अस्वीकार्य बर्ताव से काफी हैरत में हूं।" उन्होंने कहा, "अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। इससे इतर कोई भी दावा निराधार और उकसाऊ है।"
read more at Hindustan Times