Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीसी की प्रमुख धाराओं की जगह भारतीय न्याय संहिता में किन धाराओं ने ली है?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 3 July, 2024
भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह लागू हुई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में कई प्रमुख धाराओं की संख्या अलग है। रेप की धारा 375 की जगह 64, गैंगरेप की धारा 376D की जगह 70(1), हत्या की धारा 302 की जगह 103, धोखाधड़ी की धारा 420 की जगह 318 और यौन उत्पीड़न की धारा 354A की जगह 75 हो गई है।