Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामनवमी पर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का किया गया 'सूर्य तिलक'

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 27 March, 2026
रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का 'सूर्य तिलक' किया गया और इस दौरान उनके ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ीं। यह साइंटिफिक सिस्टम सूर्य के प्रकाश, पाइपों, लेंस व दर्पणों से तैयार किया गया है। गौरतलब है, रामनवमी के मौके पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।
read more at X