दिल्ली पुलिस ने तड़के किया बदमाशों का एनकाउंटर, नंदू गैंग के 2 शूटर्स के पैर में मारी गोली
दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में रविवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के 2 शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों एक व्यापारी के घर पर गोलीबारी करने के मामले में वॉन्टेड थे।
read more at News24 हिंदी


