राजस्थान में आर्मी के जवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी
झुंझुनू (राजस्थान) में रविवार को राजेश कुमार नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात राजेश फिलहाल 4 महीने से छुट्टी पर था। महिला के परिजन ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।
read more at हिन्दुस्तान


