अमेरिकी शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के बाद लाल निशान में खुले सेंसेक्स व निफ्टी
अमेरिकी शेयर बाज़ार में 5 अगस्त के बाद मंगलवार को आई सबसे बड़ी गिरावट का असर भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को देखने को मिला। बुधवार को सेंसेक्स व निफ्टी दोनों लाल निशान के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 709.94 अंक गिरकर 81,845.50 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 189.90 अंकों की गिरावट के साथ 25,089.95 के स्तर पर खुला।
read more at इंडिया टीवी


