Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में ब्रह्मपुत्र बेसिन में मिली मछली की नई प्रजाति, वैज्ञानिकों ने दिया अनोखा नाम

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 8 July, 2025
पूर्वोत्तर भारत के ब्रह्मपुत्र बेसिन में वैज्ञानिकों को एक नई प्रजाति की मछली मिली है जिसे वैज्ञानिकों ने 'पिथिया डिब्रूगढ़ेन्सिस' नाम दिया है। दरअसल, इसे असम के डिब्रूगढ़ ज़िले में खोजा गया था जिसके बाद इस यह नाम मिला। आईसीएआर के निदेशक बसंता कुमार दास के मुताबिक, "ब्रह्मपुत्र बेसिन में अब भी कई रहस्यमयी प्रजातियां मौजूद हैं।"