सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की नई तस्वीर आई सामने
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की नई तस्वीर सामने आई है। उनके माता-पिता ने बच्चे के साथ अपनी तस्वीर को मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह पगड़ी पहने दिख रहा है। 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी मां चरण कौर ने मार्च-2024 में आईवीएफ के ज़रिए दूसरे बेटे को जन्म दिया था।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


