Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस ने 2500 किमी तक लगातार पीछा कर मानव तस्करी के आरोपी को पकड़ा

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 9 December, 2024
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मानव तस्करी व फर्ज़ी कॉल सेंटरों में उनका शोषण करने के आरोपी कामरन हैदर को 2,500 किमी तक लगातार पीछा करने के बाद हैदराबाद से पकड़ा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए कामरान बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। कामरान, अली इंटरनैशनल के नाम से कंसल्टेंसी फर्म चलाता था।