Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के आश्रितों को मुफ्त शिक्षा देगी लखनऊ यूनिवर्सिटी

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 30 April, 2025
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के मृतकों के आश्रितों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है। इसके तहत शिक्षा, आवास, किताबें, और अन्य आवश्यक खर्च यूनिवर्सिटी उठाएगी। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कहा, "हमारा लक्ष्य शिक्षा के ज़रिए इन परिवारों को बेहतर भविष्य देना है।"