Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लैंड डील मामले में ED ने रॉबर्ट वाड्रा को भेजा समन, पूछताछ के लिए पहुंचे दफ्तर

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 15 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर (हरियाणा) लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में मंगलवार को दूसरा समन भेजा। वह पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे हैं। मामले में ईडी ने वाड्रा को 8-अप्रैल को समन भेजा था लेकिन वह निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए थे।