अपने पिता की गर्लफ्रेंड को उनके नाम से बुलाते हैं जुनैद खान, इंटरव्यू में किया खुलासा
अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने बताया है कि वह अपने पिता की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को उनके नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा, "पहले मैं किरण (आमिर की पूर्व पत्नी) को आंटी कहता था। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे सिर्फ किरण कहना चाहिए।" जुनैद ने कहा, "गौरी बहुत स्वीट हैं। मैं पापा के लिए खुश हूं।"
read more at ZNews हिंदी


