सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि पर पुरी में 500 शिवलिंग से भगवान शिव की कलाकृति बनाई
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पुरी (ओडिशा) के एक बीच पर भगवान शिव की कलाकृति बनाई है। पटनायक ने 'X' पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पहली बार 500 शिवलिंग से रेत पर भगवान शिव की कलाकृति बनाई है। ओम नम: शिवाय।" कलाकृति के नीचे पटनायक ने लिखा, "शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"
read more at ANI


