हिमाचल के 3 ज़िलों में बादल फटने से 50 से अधिक लोग हुए लापता, बचाव कार्य जारी: सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा, "एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज़ की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।"
read more at R. भारत


