आवारा कुत्तों को हटाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
दिल्ली-एनसीआर से सभी लावारिस कुत्तों को पकड़कर स्टरलाइज़ करने और उन्हें शेल्टरों में डालने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। तीन जजों की पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अंतरिम रोक की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इससे पहले सीजेआई बीआर गवई ने कहा था कि वह इस फैसले पर विचार करेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


