भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर ताइवान की मंत्री मिंग-चून की हुई आलोचना, उन्होंने मांगी माफी
भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी की आलोचना होने के बाद ताइवान की श्रम मंत्री शू मिंग-चून ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा था कि पूर्वोत्तर भारत के कामगारों को ताइवान बुलाना ज़्यादा सही रहेगा क्योंकि पूर्वोत्तर भारत के लोगों का रंग और खानपान के तौर-तरीके उनसे मिलते-जुलते हैं। दरअसल, ताइवान में भारतीय श्रमिकों को रोज़गार देने के लिए समझौता हुआ है।
read more at ANI


