ट्विंकल खन्ना ने 'स्क्विड गेम' के एक एपिसोड से की आर्यन खान की गिरफ्तारी की तुलना
अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में आर्यन खान की गिरफ्तारी की तुलना सीरीज़ 'स्क्विड गेम' के एक एपिसोड से की। उन्होंने लिखा, "आर्यन के पास ड्रग्स मिलने के कथित तौर पर कोई सबूत नहीं हैं...जबकि उसके दोस्त के पास से 6-ग्राम ड्रग्स बरामद हुई। फिर भी वह (आर्यन)...2-हफ्ते से जेल में बंद है।"


