हिमाचल के कुल्लू में 30 यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, ड्राइवर की हुई मौत
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार सुबह करीब 30 यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिर जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुल्लू डीसी तोरुल एस रवीश ने कहा, "घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है...टीम मौके पर है।"
read more at News18 हिंदी


