आचार संहिता उल्लंघन केस में सपा विधायक रागिनी सोनकर के खिलाफ गैर ज़मानती वॉरंट हुआ जारी
जौनपुर (यूपी) में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर समेत 3 लोगों के खिलाफ गैर ज़मानती वॉरंट जारी किया है। 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में बार-बार आदेश के बावजूद अनुपस्थित रहने पर तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।
read more at Tv9hindi


