यमुना का जलस्तर बढ़ने पर आगरा में ताजमहल के आसपास भरा पानी, वीडियो आया सामने
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उत्तर प्रदेश के आगरा में दशहरा घाट और ताजमहल के आसपास भारी जलभराव हो गया है। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें ताजमहल के आसपास पानी भरा दिखाई दे रहा है। आगरा में 40 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों को छोड़कर लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
read more at X


