Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुरक्षा के लिए चिंताजनक: बंगाल में नकली सोने के डीलर के घर में मिली सुरंग पर राज्यपाल

short by मनीष झा / on Tuesday, 23 July, 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने फर्ज़ी सोने की मूर्तियों से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान दक्षिण 24 परगना में एक डीलर के घर में मिली सुरंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंताजनक है। गौरतलब है, सुरंग भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बहने वाली मातला नदी से जुड़ी है।
read more at Inshorts