Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रूकॉलर के गुरुग्राम व मुंबई के दफ्तरों में आयकर विभाग ने की छापेमारी

short by ऋषि राज / on Friday, 8 November, 2024
आयकर विभाग ने गुरुवार को स्वीडिश स्पैम ब्लॉकिंग ऐप ट्रूकॉलर के मुंबई (महाराष्ट्र) और गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित दफ्तरों में छापेमारी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छापेमारी ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के उल्लंघन व टैक्स चोरी को लेकर की गई है। ट्रूकॉलर ने कहा कि यह छापेमारी बिना पूर्व सूचना के हुई और वह आयकर विभाग का पूरा सहयोग कर रहा है।