बेघर हूं, घर पर मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ है; मदद कीजिए: 17 वर्षीय 'लोकी' ऐक्टर जैक
टीवी सीरीज़ 'लोकी' के 17-वर्षीय ब्रिटिश ऐक्टर जैक वील ने एक वीडियो में कहा है कि वह बेघर हैं और उन्हें मदद की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "घर पर मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ है और मैं मानसिक बीमारी से भी ग्रसित हूं। मैं हताश हूं।" उन्होंने दावा किया कि समाज सेवा करने वाली संस्थाओं ने भी उनकी मदद नहीं की।
read more at Times Now


