महिला ने Blinkit डिलीवरी एजेंट पर गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप, शेयर किया वीडियो
एक महिला ने क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट पर सामान देते समय गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "डिलीवरी वाले ने मुझे गलत तरीके से छुआ।" वहीं, ब्लिंकिट ने कार्रवाई करते हुए डिलीवरी पार्टनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है।
read more at लेटेस्टली


