Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 20 से अधिक लोगों से भरी नाव पलटी, एक का मिला शव; कई अब भी लापता

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 October, 2025
बहराइच (यूपी) में बुधवार शाम को एक नाव कौड़ियाला नदी में पलट गई जिसके बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव में 20 से अधिक लोग सवार थे व मौके पर पहुंची बचाव टीम को एक शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में तेज़ बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी।