सरकार की बंपर कमाई! अगस्त में GST कलेक्शन में 15% उछाल, ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा
अगस्त 2026 में सरकार का ग्रॉस GST कलेक्शन सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर ₹1,99,853 करोड़ पहुंच गया है। कलेक्शन बढ़ने में इंपोर्ट GST की बड़ी भूमिका रही जिससे मिलने वाला राजस्व 29% बढ़कर ₹62,604 करोड़ हो गया। वहीं, घरेलू GST रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹1,37,249 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, जुलाई के ₹2.11 लाख करोड़ के मुकाबले अगस्त में कलेक्शन कम रहा।
read more at इंडिया टीवी


