Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेजस्वी यादव को मंत्री जीवेश मिश्रा ने भेजा नोटिस, नकली दवा के आरोप पर माफी मांगने को कहा

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 21 September 2025
बिहार के शहरी विकास मंत्री जीवेश कुमार ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मानहानि का नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। तेजस्वी यादव ने कुमार को कथित तौर पर नकली दवा बेचने वाला और दवा चोरी में सज़ायाफ्ता मंत्री कहा था। बकौल कुमार, तेजस्वी के बयान झूठे हैं, इससे उनकी छवि धूमिल हुई है।