Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की दम घुटने से हुई मौत

short by रघुवर झा / on Sunday, 12 January, 2025
खैरथल-तिजारा (राजस्थान) में शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक शख्स और उसके बेटे समेत 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर तक कमरे से किसी के बाहर नहीं आने पर परिजन ने दरवाज़ा तोड़कर देखा तो तीनों बेसुध मिले। बकौल पुलिस, कमरे की खिड़कियां बंद थीं और कोई वेंटिलेशन नहीं था।
read more at भाषा