Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की पुरुष व महिला टीमें खो-खो विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचीं

short by श्वेता यादव / on Saturday, 18 January, 2025
नई दिल्ली में खेले जा रहे पहले खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में भारत की महिला और पुरुष टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महिला टीम ने क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार को बांग्लादेश को 93 पॉइंट्स के बड़े अंतर से हराया जबकि पुरुष टीम ने श्रीलंका को 60 पॉइंट्स के अंतर से मात दी।