रोहित शर्मा बने सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान
श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 3 छक्के जड़े और इसके साथ ही वह बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 234 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने पूर्व इंग्लिश कप्तान ऑइन मॉर्गन (233 छक्के) को पछाड़ दिया है। यह मैच टाई हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


