करीब एक साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नज़र आएंगे मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी करीब एक साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नज़र आएंगे। बंगाल क्रिकेट असोसिएशन ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, "यह इंडियन क्रिकेट व बंगाल रणजी ट्रॉफी के लिए अच्छी बात है कि शमी अपना कमबैक करने जा रहे हैं।" गौरतलब है कि 19 नवंबर 2023 में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला था।
read more at हिन्दुस्तान


