यूपी में बारात निकलने के कुछ घंटे पहले दूल्हे की सड़क हादसे में हुई मौत, डंपर ने रौंदा
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 30 वर्षीय योगेंद्र नामक युवक की बारात निकलने के कुछ घंटे पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजन के मुताबिक, योगेंद्र गुरुद्वारे मत्था टेकने गया था और इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। युवक की 6 महीने पहले सगाई हुई थी और मंगलवार को उसकी शादी थी।
read more at हिन्दुस्तान


