म्यूज़िक कंपोज़र तनिष्क बागची ने कंटेंट क्रिएटर पायल डांगोदरा से की सगाई
म्यूज़िक कंपोज़र तनिष्क बागची ने शुक्रवार को कंटेंट क्रिएटर पायल डांगोदरा से सगाई कर ली। खबरों के मुताबिक, सेरेमनी मुंबई में प्रोड्यूसर महावीर जैन के घर पर हुई जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए। बकौल रिपोर्ट्स, समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं और सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने गाने भी गाए।
read more at Bollywood Hungama


