खरगे ने गुजरातियों को अनपढ़ बताने वाले अपने बयान पर मांगी माफी, कहा- हमेशा सम्मान रहेगा
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को अनपढ़ बताने वाले अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। खरगे ने कहा, "गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा से सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।"
read more at हिन्दुस्तान


