अरिजीत सिंह ने लंदन में एड शीरन के साथ किया परफॉर्म
गायक अरिजीत सिंह ने रविवार को लंदन में एड शीरन के साथ परफॉर्म किया और अरिजीत ने इंस्टाग्राम पर शीरन के साथ परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, शीरन का गाना 'परफेक्ट' गाते हुए दोनों के वीडियो वायरल हो गए हैं। गौरतलब है, शीरन ने मार्च में मुंबई में अपने एशिया और यूरोप टूर के तहत परफॉर्म किया था।
read more at ANI


