सरोगेसी का तब फैशन नहीं था, पैसे भी नहीं थे: बच्चे न होने के सवाल पर ऐक्ट्रेस अश्विनी
ऐक्ट्रेस अश्विनी कल्सेकर ने एक पॉडकास्ट में बच्चे न होने के सवाल पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो कोशिश की लेकिन मुझे किडनी संबंधित समस्या है।" उन्होंने आगे कहा, "सरोगेसी का तब फैशन नहीं था और...था तो हमारे पास उतने पैसे नहीं थे। डॉक्टरों ने कहा, 'आपकी किडनी इस भार को सहन नहीं कर पाएगी'।"


