दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी लग्ज़री बसें, छठ से पहले शुरू होगी सेवा
दिल्ली सरकार छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार के लिए 50 से अधिक लग्ज़री एसी बस शुरू करने की योजना बना रही है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, पटना, गया, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णियां और भागलपुर समेत 7 स्थानों के लिए वोल्वो बसें चलेंगी। इसके लिए प्रस्ताव उप-राज्यपाल टीएस संधू के पास अंतिम मंज़ूरी के लिए भेजा गया है।
read more at Tv9hindi


