अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, अचानक खांसने लगा ब्रेन डेड घोषित महाराष्ट्र का युवक
नासिक (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को ब्रेन डेड घोषित एक 19-वर्षीय युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान अचानक हिलने-डुलने व खांसने लगा। बकौल परिजन, युवक को एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अस्पताल ने ब्रेन डेड घोषित किया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उसके परिजन ब्रेन डेड को मृत समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे थे।
read more at Instagram


