Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके के PM कीर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर को आएंगे भारत, रणनीतिक साझेदारी की करेंगे समीक्षा

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 4 October, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर को भारत के दौरे पर आएंगे। यहां दोनों नेता भारत-ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। यह प्रधानमंत्री स्टार्मर का भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। दोनों नेता मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2025 में भी हिस्सा ले सकते हैं।