iPhone न मिलने पर शख्स ने यूपी में पत्नी को गर्म कैंची से कई जगह दागा, तार व चप्पलों से पीटा
लखनऊ में एक महिला ने पति, सास-ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज में आईफोन नहीं मिलने पर उसके पति ने गर्म कैंची से उसे कई जगह दागा और तार व चप्पलों से पीटा। बकौल महिला, उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था।
read more at हिन्दुस्तान


