Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवादा में ₹108 करोड़ में बनने वाले बिहार के सबसे बड़े सदर अस्पताल की क्या होंगी खासियतें?

short by तान्या झा / on Friday, 22 November, 2024
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने गुरुवार को नवादा में बनने जा रहे राज्य के सबसे बड़े सदर अस्पताल का शिलान्यास किया। ₹108 करोड़ की लागत से अस्पताल लगभग 5-एकड़ में बनेगा जहां 200 बेड होंगे। इस 5-मंज़िला भवन में 6 लिफ्ट होंगी और यह 2,61,000 वर्ग फीट में फैला होगा। निर्माण कार्य 21-महीने में पूरा हो सकता है।