विराट के 300वें वनडे में मौजूद रहेंगे उनके बड़े भाई और पत्नी अनुष्का: रिपोर्ट्स
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली रविवार को अपना 300वां वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बड़े भाई विकास कोहली भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। रविवार को दुबई में न्यूज़ीलैंड की टीम के खिलाफ होने वाले मैच में विराट 300 वनडे मैच खेलने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
read more at हिन्दुस्तान


